सारण: सेवानिवृत्त शिक्षा कर्मी रामेश्वर सिंह का निधन, क्षेत्रीय लोगों ने शोक संवेदना जताते हुए दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट: वीरेश सिंह, अम्बालिका न्यूज,
छपरा (सारण): मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला निवासी स्वर्गीय छविला सिंह के पुत्र व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त रामेश्वर सिंह की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह लगभग 89 वर्ष के थे।

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार में एक पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित एक पोता व एक पोती छोड़ गए हैं।
उनके पुत्र नर्वदेश्वर सिंह उर्फ मस्ताना सिंह ने संवाददाताओं को अपने आवास पर इसकी जानकारी दी।
वहीं माधव सिंह, धिरेन्द्र सिंह अकेला, अधिवक्ता दिनेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि अन्य क्षेत्रीय लोगों ने शोक संवेदना जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।
Edited by: K.K. S. Sengar