सारण: अटल जयंती पर सारण स्थानीय निकाय भावी एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने शाल व कंबल से सम्मानित किया
रिपोर्ट: वीरेश सिंह/मनोज सिंह, अम्बालिका न्यूज
छपरा (सारण): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के महान व्यक्तित्व से भारत रत्न सम्मान का गौरव और भी बढ़ जाता है।
जलालपुर प्रखंड के हरपुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित जयंतो समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने यह बात कही।
वक्ताओं ने स्व वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को युग द्रष्टा तथा सादगी का पर्याय बतलाया।
समारोह में सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने अतिथियों को शॉल से सम्मानित किया तथा वेद वेदांग विद्यालय के बटुकों को कम्बल प्रदान किया।
समारोह को भाजपा के वरीय नेता वंशीधर तिवारी, कांग्रेस के वरीय नेता रमेश तिवारी, समाजसेवी विवेकानंद तिवारी, उमेश तिवारी, प्रमोद सिग्रीवाल, मनोहर यादव ,अजित कुमार, प्रयाग साह, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, सरपंच ब्रजेश सिंह, विवेक विभूषित, पत्रकार मनोज कुमार सिंह आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। संचालन डॉ शशिकांत तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन बाबा दामोदर दास ने किया।
(Edited by: K .K. S. Sengar)